Thursday, August 4, 2016

गूगल एड सेंस से पैसे कमाए.

१. ब्लॉग लिख कर पैसे कमाए.
बहुत से लोग अपना ब्लॉग लिखना चाहते है और उस ब्लॉग से पैसा कमाना चाहते है. ऐसे में गूगल एड सेंस एक अछा जरिया  है, अपने ब्लोग्स फ्री में पब्लिश करने और उस ब्लॉग से कुछ पैसे कमाने के लिए.
 आप blogger.com पर लॉग इन करे. login ID और password आप gmail वाला इस्तेमाल करे. लॉग इन करने के बाद New Blog पर क्लिक करे, अपने ब्लॉग का कोई अच्छा सा टाइटल रखे और टाइटल के हिसाब से कोई यूनिक  url बनाये. जैसे yourblogtitle.blogspot.com. नया ब्लॉग बनाने के बाद उस ब्लॉग से जुडी जानकारी पोस्ट करे. ब्लॉग से जुडी विभिन्न जानकारियों के लिए आप विभिन्न पोस्ट बना सकते है. अपने ब्लॉग से पैसे कमाने के लिए Earning  पर क्लिक करे. अगर आपका ब्लॉग एड के योग्य नहीं तो आपके ब्लॉग पर ये मेसेज आयेगा  "Your blog doesn't currently qualify for AdSense."  चिंता न करे कुछ दिन इंतजार करे, और ब्लॉग से जुडी नयी नयी जानकारी पोस्ट करते रहे और 
Earning पर क्लिक करके चेक करते रहे की आपका ब्लॉग एड के योग्य हुआ है या नहीं. जब आपका ब्लॉग अड़स के योग्य हो जायेगा तो आपको  sign in करने के लिए पूछा जायेगा. आप अपना gmail अकाउंट से sign in कर सकते है. अब आपके ब्लॉग पर गूगल आपके region और आपके ब्लॉग पर उपलब्ध जानकारी के हिसाब से एड दिखायेगा. अपने ब्लॉग को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे, जिससे ज्यादा ट्रैफिक मिले और आप ज्यादा पैसा कम सके. जब कोई यूजर ब्लॉग पर दिखाए गए एड पर क्लिक करता है तो उस क्लिक से गूगल को पैसा मिलता है और वो पैसा गूगल आपके साथ शेर करता है.

२. Youtube पर विडियो अपलोड करके पैसे कमाए.
Youtube.com की वेबसाइट पर जाये और विडियो अपलोड करने के लिए अपना एक अकाउंट बनाये, या फिर आपका gmail account है तो उसी अकाउंट से Youtubeपर लॉग इन करे. फिर upload पर क्लिक करके विडियो अपलोड करे और video manager पर क्लिक करे. आपको अपने विडियो के साथ एक monetization  ($) का आप्शन दिखाई देगा. इस आप्शन पर क्लिक करने से गूगल आपके विडियो पर एड दिखाना शुरू कर देगा, जो भी यूजर इन एड पर क्लिक करेगा आपके अकाउंट में पैसे जुड़ते जायेंगे. नए नए विडियो अपलोड करे और सोशल साइट्स पर शेयर करते रहे. 

No comments:

Post a Comment